युवा-संवाद करेगा मनोअंतर्दृष्टि का विकास : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दो तिहाई मनोरोग की होती है युवा उम्र में शुरुवात, अंधविश्वास व संकोच है मनोउपचार के अवरोध

अयोध्या।  पूरी दुनिया हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाती है । आजकल के बदलते परिवेश में मानसिक स्वास्थ्य एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है खासकर हमारे युवाओं के लिए अक्सर उपेक्षित भी रहता है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 से  1 बजे तक आकाशवाणी अयोध्या व डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में युवा-संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे और युवा अपने दिल की हर बात बेझिझक रखेंगे।

विश्वविद्यालय के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र , तुलसी भवन, वशिष्ठ परिसर में होने वाले सत्र में युवाओं की भागेदारी होगी। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व प्रो० सुरेंद्र मिश्र के संयोजन तथा आकाशवाणी केंद्र अयोध्या के प्रभारी आशीष चतुर्वेदी के सहसंयोजन में हो रहे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागेदारी हेतु डॉ शिवांश कुमार व डॉ अंकित मिश्र युवा प्रेरक कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम का प्रसारण 10 अक्टूबर 2026 को पूरी दुनिया में सुबह 8:15 पर आकाशवाणी अयोध्या के विभिन्न प्लेटफॉर्मो के माध्यम से किया जाएगा। सत्र के नामित विशेषज्ञ वक्ता व जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डा आलोक मनदर्शन के अनुसार युवा अवस्था में ही दो तिहाई मनोविकारों की शुरुवात होती है, परन्तु संकोच, शर्मिंदगी, अज्ञानता व अन्धविश्वास के कारण इनका ससमय निदान व उपचार न हो पाने से स्थिति गंभीर हो जाती है। यह सत्र युवाओं के लिये एक मनोदर्पण का कार्य करेगा जिससे उनकी मनोअंतर्दृष्टि का विकास व मनोसंवर्धन होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya