in ,

भाजपा पिछड़ा मोर्चा सभी विधानसभाओं में करेगा सम्मेलन : नरेन्द्र कश्यप

-कहा-पिछड़ा वर्ग के 10 करोड लोगों को भाजपा से जोड़ने की योजना

अयोध्या। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप का कहना है कि पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17/18 सितम्बर को अयोध्या में आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश के सभी जिलो के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। प्रत्येक जिले में सभा का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 10 करोड़ लोगो को पार्टी से जोड़ने की योजना है।

भाजपा अबकी बार 350 पार के अभियान के साथ चुनावी मैदान में डटी है। इसी तहत ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की आयोजन अयोध्या में हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आने की सम्भावना है। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। 10 सितम्बर तक सभी जिला कमेटियां पूर्ण गठित हो जायेगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी दयाशंकर सिंह, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा मौजूद रहे।

भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 05 को

अयोध्या। भाजपा महानगर के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन 05 सितम्बर को मारवाड़ी सेवा सदन में दोपहर ढाई बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी को बनाया गया है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के को दिशा देने का काम करता है। इस सम्मेलन में होने वाला सम्बोधन समाज में चर्चा का विषय बनेगा। शिक्षा, चिकित्सा, अधिवक्ता, इंजीयरिंग समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों की कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। इस कार्यक्रम की तैयारी में बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष लगे हुए है।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

What do you think?

Written by Next Khabar Team

फ्राड अनी बुलियन कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

जहरीली शराब काण्ड के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार