🔶 पंचर खड़ी बस में दूसरी बस ने मारी टक्कर
🔶 दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही थी बस
🔶 डीएम एसएसपी ने मौके पर पहुंच लिया हालात का जायजा
अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवासी कामगारों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा पुलिस चौकी के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन प्रवासी कामगारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की जानकारी पर डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल तथा जिला अस्पताल पहुंच हालात का जायजा लिया और घायलों को समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की हिदायत दी।

बताया गया कि वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर घोषित आपदा और लाख डाउन के बीच पश्चिम बंगाल प्रांत के हरियाणा के गुड़गांव में फंसे श्रमिक दो प्राइवेट बसों से अपने गृह जनपद को जा रहे थे। इनमें आगे चल रही प्राइवेट लग्जरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा पुलिस चौकी के पास पंचर हो गई तो बस का चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पंचर बनवा रहा था। इसी दौरान गुड़गांव से पीछे आ रही दूसरी बस पंचर खड़ी बस में पीछे से जा टकराई। कट्टर इतनी जोरदार हुई थी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस सवार श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें से एक की पहचान जहीर 35 वर्ष हुई है जबकि दूसरे 45 वर्षीय की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पांच घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल लाए जाने पर एक गंभीर घायल पश्चिम बंगाल के जिला बांदा स्थित थाना हरिशचंद्रपुर क्षेत्र के वेद पूरा निवासी 26 वर्षीय महबूब अली ने दम तोड़ दिया। जबकि जिला अस्पताल प्रशासन ने 34 वर्षीय चंदन दास पुत्र निरापोदोदास निवासी ढेलालपुर थाना चांचल जिला मालदा,35 वर्षीय तॉफीफुल आलम पुत्र समसुद्दीन निवासी गौरा हांडा मालिकान थाना चांचल जिला मालदा, 26 वर्षीय जन्नातूलहक पुत्र हमीदुलहक निवासी कोल्हा बैरत थाना हरिशचंद्रपुर जिला मालदा और 22 वर्षीय लूटफुर रहमान पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी बौरन थाना चंचल जिला मालदा को उपचार के लिए भर्ती किया है। जिनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की खबर पर जिलाधिकारी और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद दोनों ने जिला अस्पताल वापस आकर घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया।
जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि प्रवासी कामगारों की एक बस के दूसरी बस में भिड़ने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में बस पर सवार पश्चिम बंगाल के दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल श्रमिक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चार घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना पश्चिम बंगाल सरकार को दी गई है और पीड़ित श्रमिकों को घर भिजवाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
सूबे के मुख्य मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं और मृतकों के पार्थिव शरीर को मालदा, पश्चिम बंगाल भेजने के निर्देश दिए हैं।
- किसानों की मांग, गन्ने का रेट हो 500 के पार
-भाकियू अराजनैतिक ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन… - दीपोत्सव- 2026 : रामायण के प्रसंगों से सजेगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होगी त्रेता युग की झलक
-दीपोत्सव के दशक को यादगार बनाने के लिए रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक… - दीपोत्सव- 2026 : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरी
-अयोध्या में दीपोत्सव पर लग रहे 3D थीमेटिक एंट्री गेट और सेल्फी प्वाइंट, 13… - दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने की बैठक
-’शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के दिए निर्देश,… - ब्लड मैन डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू ने बढ़ाया अयोध्या का गौरव
-दिल्ली में आयोजित BHARAT LEADERSHIP SUMMIT 2026 में अभिनेता सोनू सूद के हाथों सम्मानित…