बैठक कर मजूदरों की समस्याओं पर की गयी चर्चा
अयोध्या। भारतीय लेबर यूनियन की बैठक गुलाबाड़ी मैदान में प्रदेश महासचिव शीतला प्रसाद कोरी उर्फ राजन की अध्यक्षता व शब्बीर अहमद के संचालन में हुई जिसमें मजदूरों और गरीबों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। प्रदेश महासचिव अब्दुल कयूम अंसारी की मौजूदगी में हुई बैठक में बलराम मौर्य उर्फ रिंकू को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश महासचिव ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि बलराम मौर्य के अध्यक्ष बन जाने से मजदूरों व गरीबों का संघर्ष आगे बढ़ेगा। बैठक में कृष्ण कुमार कोरी, राम जियावन कोरी, राम धीरज कोरी, आदर्श कोरी, पंचराम, राज किशोर, मो. अशरफ, मो. शकलैन, राम अवतार, शिव प्रसाद पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, करमचन्द पाण्डेय, धर्म चन्द पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, राम भजन, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।