अयोध्या महोत्सव में कन्यापूजन से बना विश्व कीर्तिमान

by Next Khabar Team
3 minutes read
A+A-
Reset

-15551 कन्याओं के पूजन का भी विश्व रिकार्ड अयोध्या महोत्सव के नाम

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में कन्यापूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें अयोध्या महोत्सव न्यास ने दुरदुरिया पूजन के बाद दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करने का एक अद्वितीय अवसर था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने किया। कन्या पूजन कार्यक्रम को अयोध्या की भव्यता से जोड़ा और कार्यक्रम आयोजन समिति की सराहना की।

महोत्सव का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और समाज में सामाजिक समरसता

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है, जिसमें पहला रिकॉर्ड दुरदुरिया पूजन व दूसरा विश्व रिकार्ड कन्या पूजन का है। जिसमें 15551 कन्याओं का पूजन कर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन बनाया गया है। कन्या पूजन सनातन धर्म में आदिशक्ति का स्वरुप मान कर किया जाता है।

परिवेश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ : ऋचा उपाध्याय

यह आयोजन वेदमंत्रों के बीच सम्पन्न हुआ है जिससे पूरे परिवेश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। यह कहना है कार्यक्रम संयोजिका ऋचा उपाध्याय का। बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल कन्याओं का सम्मान और पूजन करना था, बल्कि यह भी था कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ावा देना। यह एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन था, जिसने सभी उपस्थित लोगों को एक नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। प्रांत प्रचारक ने कन्याओं पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका विधि- विधान से पूजन किया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा से भर दिया।इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और उपस्थित लोगों को वर्ल्ड रिकार्ड यूनियन की टीम हेड शरीफा बानो ने बधाई दी। कहा कि यह एक सच्ची आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव था, जिसने सभी को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा से भर दिया।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर से BJP प्रत्याशी होंगे चंद्रभान पासवान

अयोध्या महोत्सव दिया नारी सशक्तिकरण का सन्देश : हरीश

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है और इस सृजन की शक्ति को विकसित करके उनमें समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व वैचारिक स्वतंत्रता के साथ समानता का अवसर प्रदान करना नारी सशक्तिकरण का आशय है। कहा कि नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि समाज में महिलाओं को अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

विश्व रिकॉर्ड की नई ऊंचाई: कन्यापूजन में बनाया गया नया रिकॉर्ड

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुरदुरिया पूजन के बाद दूसरा विश्व रिकॉर्ड कन्यापूजन का बनाया गया है। यह आयोजन न केवल कन्याओं के सम्मान और पूजन के लिए आयोजित किया गया था, बल्कि यह भी था कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना को बढ़ावा देना। जो कि न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव व कार्यक्रम संयोजिका ऋचा उपाध्याय के अथक प्रयास का परिणाम है। इस दौरान तिरंगा अगरबत्ती के प्रबंध निदेशक पंडित नरेश शर्मा की ओर से सभी 15551 कन्याओं को अगरबत्ती की पैकेट और डिटर्जेंट पाउडर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, क्षेत्र संगठन मंत्री एकल विद्यालय ओम प्रकाश जी, महानगर प्रचारक सुदीप जी, वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शांतनु जी, मनूचा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजूषा मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya