ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रूबी कश्यप ने जीता गोल्ड

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-कुलपति सहित अधिकारियों व शिक्षकों ने रूबी के गोल्ड जीतने पर बधाई दी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी रूबी कश्यप ने भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस में आयोजित ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के पहले दिन 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत रूबी कश्यप ने खेलों इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस प्रतियोगिता के टीम मैनेजर डॉ. सतीश श्रीवास्तव एवं कोच नीरज पटेल रहे।

ऑल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रूबी कश्यप के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ने विश्वविद्यालय का गौरव एवं मान बढ़ाया है। यह उसके निरंतर खेल अभ्यास और तकनीकी दक्षता से संभव हुआ है। इस होनहार खिलाड़ी को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। विवि क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है कि अखिल भारतीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किसी महिला खिलाड़ी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

न्होंने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधाएं मिल रही है। इसके अलावा खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता की स्पोर्टस किट एवं रेल तथा बस में वातानुकूलित यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में अपार हर्ष है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, कुलानुशासक प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, प्रो. प्रवीन सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ त्रिलोकी यादव, डॉ अर्जुन सिंह, डॉ. अयूब सिद्दीकी, कुमार मंगलम सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने महिला खिलाड़ी को बधाई दी।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने गठित की चुनाव प्रबंधन समिति

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya