The news is by your side.

अयोध्या महोत्सव का डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

2100 महिलाओं द्वारा दुरदुरिया पूजा से होगा अयोध्या महोत्सव का प्रारम्भ

Advertisements

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव 2019 राजकीय इण्टर कालेज के विशाल प्रांगण में लोगों के लिए सज कर तैयार हो गया है। अयोध्या महोत्सव 2019 का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा करेंगें। जिसमें 2100 मातृशक्तियों की दुरदुरिया पूजा सम्मिलित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अयोध्या महोत्सव का शानदार उद्घाटन होगा। जिसमें पांचों विधानसभा के विधायक उपस्थित रहेगें। अयोध्या महानगर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव आकाश अग्रवाल, महासचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता, सचिव नाहिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह आदि उपस्थित रहेगें।
अयोध्या महोत्सव 2019 का निरीक्षण अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति सिंह आदि ने किया। उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय, कला गांव, मंच सज्जा, झूला, स्टालों, तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं पर अपनी सहमति प्रदान की।
अयोध्या महोत्सव समिति अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, ने बताया किया इस बार अयोध्या महोत्सव में 2100 मातृशक्तियों की विराट दुरदुरिया पूजा आयोजित की गयी है। जिसका आयोजन शहर में इस प्रकार के मंच पर पहली बार किया जा रहा है। जिसके लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय कलागांव का निर्माण किया गया है। जिसमें अनेक प्रकार के झोपड़ियां, अवधी व्यंजन, कुंआ, झरना, पहाड़ आदि का निर्माण किया गया है। 27.12.2018 को अयोध्या महोत्सव उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की जायेगी। तत्पश्चात भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। अयोध्या महोत्सव में लोग स्टाल तथा झूलों का आनन्द उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमल गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु प्रकाश, रोहित पाण्डेय, डा0 गोपाल नन्दन, गिरीश कुमार, राघवेन्द्र कुमार, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, मोहित मिश्रा, स्वदेश मलहोत्रा, रागिनी सिंह, विजय यादव, राजेश गौड़, संदीप कुमार आदि अयोध्या महोत्सव के कार्यकर्ता अपना पूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं।

Advertisements

Comments are closed.