in

अवध विवि में अवधी महोत्सव का आयोजन आज

अयोध्या। गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती के उपलक्ष्य में अवधी महोत्सव का आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में 23 अगस्त को किया जा रहा है। पूरे विश्व में 60 से ज्यादा देशों में अवधी भाषियों को जोड़ने वाला सामाजिक संगठन ग्लोबल अवधी कनेक्ट के संस्थापक अयोध्या निवासी विवेक तिवारी ने दीपक चौरसिया और पूरी आयोजन समिति वशिष्ठ फाउंडेशन, तेजस परिवार, अवधी भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग अवध विश्विद्यालय को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं.

विवेक तिवारी ने कहा अवधी भाषा ही हमारी वैश्विक पहचान है इसको जन जन तक पहचाना और उसकी सरंक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है ,इसी तरह के अवधी महोत्सव का आयोजन आने वाले समय में दुबई, लंदन,अमेरिका समेत विश्व के अनेक देशों में आयोजित किया जाएगा. महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी,  डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा गोयल और समन्वयक डॉ.सुरेंद्र मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े  भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का ले संकल्पः प्रो. प्रतिभा गोयल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

विदाई समारोह में एमबीए एग्री बिजनेस के विद्यार्थी हुए भावुक

अवधी भाषा को बनाएं सशक्त व समृद्ध : महंत गिरीशपति त्रिपाठी