सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत, सात लोग घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, ऑटो पलटा तथा उड़े परखच्चे

मिल्कीपुर। अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मदेव बाबा स्थान के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात कुचेरा बाजार से सवारी लेकर कुमारगंज की ओर जा रहा ऑटो ब्रह्मदेव स्थान के निकट पहुंचा ही था तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया तथा ऑटो चालक 28 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र चंद्रभान निवासी मंजनाई पूरे सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायल आशा (35) वर्ष, रीता (28) वर्ष निवासी सेवरा थाना कोतवाली इनायत नगर, मीरा (19) वर्ष,अवनीश (20) वर्ष निवासी मध्य प्रदेश, लल्लन यादव (45) वर्ष निवासी उसुरू समेत आज तो चालक व दो अन्य लोगों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक अर्जुन यादव पुत्र चंद्रभान (28) को मृत घोषित कर दिया तथा सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े  महाशिवरात्रि पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक के शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya