सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने इग्नू सत्रांत परीक्षा का लिया जायजा

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में चल रही इग्नू सत्रांत परीक्षा का रीजनल सेण्टर, लखनऊ की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्था का जायजा लेते हुए पारदर्शीपूर्ण परीक्षा कराने पर संतोष व्यक्त किया।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि इग्नू विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रमानुसार केन्द्र पर दो पालियों में परीक्षा संचालित की जा रही है। इस सत्रांत परीक्षा में सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा प्रोग्राम, पी.जी. डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीश अस्थाना, डॉ. रामजीत सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार, संतराम सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच सिमटने लगी चुनावी जंग

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya