in ,

आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने देखा राम मंदिर निर्माण

-रामलला का किया दर्शन-पूजन


अयोध्या। राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने मंगलवार को रामलला का दर्शन-पूजन किया और मंदिर का निर्माण होते हुए देखा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़. अनिल मिश्रा ने बताया कि जब से राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ था तब से चंद्रकांत सोमपुरा अयोध्या नहीं आए थे आज पहली बार आए हैं।

उन्होंने बताया कि विहिप के अशोक सिंहल ही चंद्रकांत सोमपुरा को अयोध्या लाए थे। अशोक सिंहल के निर्देश के अनुसार 1989 में चंद्रकांत ने मंदिर का डिजाइन तैयार किया था। संतों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने लकड़ी का एक मॉडल बनाया, जो राममंदिर का प्रतीक भी बन गया। 9 नवंबर 2019 को राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद मंदिर की डिजाइन में बदलाव किया गया। अब राममंदिर भव्य व दिव्य रूप में आकार ले रहा है।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

रामजन्मभूमि परिसर के निकट मिला संदिग्ध

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण