सीसीटीवी से लैस होंगे कृषि विवि के सभी छात्रावास : डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति ऑनलाइन करेंगे छात्रवासों की मॉनीटरिंग, कुलपति ने छात्रों का लगातार काउंसिलिंग करने का दिया निर्देश


अयोध्या। कालिंदी छात्रावास में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद कृषि विवि के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का सख्त रूख देखने को मिला। उन्होंने कृषि विश्व विद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में समस्त छात्रावास, सह छात्रावास अधीक्षक एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दे दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व कुलपति ने लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रावासों का भ्रमण कर वहां की खामियों को भी देखा। भ्रमण के दौरान कुलपति ने छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत भी की।

संवाद के दौरान उन्होंने समस्त छात्रावास अधीक्षक को नसीहत दिया कि वे प्रत्येक छात्रावासों में रोजाना कम से कम दो घंटे काउंसिलिंग (बच्चों से बातचीत) करें। छात्र-छात्राओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए शीघ्र ही ईमेल उपलब्ध कराने, सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करने व छात्रावासों का ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम डेवलप करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रावासों में शिकायती लेटर बॉक्स बनाए जाएंगे। यही नहीं कुलपति ने सभी छात्रवासों में तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दे दिया है। इसके अलावा कुलपति ने छात्रावासों की मरम्मत के साथ-साथ पानी की समस्या टंगी की सफाई, सोलर पैनल और प्लेसमेंट सेल को बढ़ावा देने के दिशा-निर्देश दिए। संवाद के दौरान कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ सुशांत श्रीवास्तव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गहने जेवर की चोरी में महिला गिरफ्तार

कृषि विवि में 10 अगस्त को होगा दीक्षांत समारोह, बंगाली सिल्क साड़ी होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

आचार्य नरेद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय सभागार में विद्वत परिषद की बैठक आयोजित की गई। नियुक्ति के बाद कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार इस बैठक का नेतृत्व किया। बैठक में परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे और कई मुद्दों पर विचार विमर्श कर सहमति प्रदान की गई।

कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के परिधान को लेकर चर्चा की गई। इस बार के दीक्षांत समारोह में विद्वत एवं प्रबंध परिषद के सभी अध्यक्ष एवं सदस्य क्रीम कलर की धोती, कुर्ता और सदरी में [भारतीय परिधान] में नजर आएंगे। इस दीक्षांत समारोह की एक अलग खास बात यह होगी कि इस बार महिला सदस्य बंगाल की क्रीम और लाल बॉडर वाली सिल्क साड़ी में नजर आएंगी।

कृषि विवि में एग्री टूरिज्म के तहत आने वाले पर्यटकों के भोजन, ठहरने एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स, ऑनलाइन कोर्स और पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को लाइब्रेरी में रखे जाने पर भी चर्चा हुई।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya