-अवध विवि परीक्षा समिति की बैठक में हुए अहम् निर्णय
अयोध्या। अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित मीटिंग हाल में कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक ऑन-लाइन/ऑफ-लाइन माध्यम से सम्पन्न हुई। आज दिनांक 06 जून, दिन शनिवार को सायं 04:00 बजे जिसमें लिये गये निर्णयों के मुख्य बिंदुओं में सत्र 2025-26 की विधि पाठ्यक्रम की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए टी०आर०सी० विधि महाविद्यालय, बाराबंकी के परीक्षार्थियों हेतु राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय, बरियारपुर, बाराबंकी को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया था।
विश्वविद्यालय के सचल दल द्वारा दिनांक 22.05.2026 को प्रथम पाली समय प्रातः 09:00 बजे से माध्यान् 12:00 बजे आयोजित त्रिवर्षीय एल०एलबी० के द्वितीय सेमेस्टर के प्रश्नपत्र इन्टरप्रिटेशन ऑफ स्टैचूट्स ( पुराना पाठ्यक्रम) तथा पंचवर्षीय एल० एलबी० के षष्ठम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ II की परीक्षाओं के दौरान उक्त परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। सचल दल द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण आख्या एवं उपलब्ध करायी गयी सी०सी०टी०वी० रिकार्डिंग का यू०एफ०एम० समिति द्वारा परीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत की गयी।
उक्त तिथि की परीक्षाओं के दौरान व्याप्त अनियमितताओं के सम्बन्ध में यू०एफ०एम० समिति की आख्या पर विचार करते हुए परीक्षा समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि परीक्षा केन्द्र राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय, बरियारपुर, बाराबंकी पर दिनांक 22.05.2026 को प्रथम पाली समय प्रातः 09:00 बजे से माध्यान् 12:00 बजे आयोजित टी०आर०सी० विधि महाविद्यालय, बाराबंकी के त्रिवर्षीय एल०एलबी० के द्वितीय सेमेस्टर के प्रश्नपत्र इन्टरप्रिटेशन ऑफ स्टैचूट्स ( पुराना पाठ्यक्रम) तथा पंचवर्षीय एल०एलबी० के षष्ठम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ II के परीक्षार्थियों की परीक्षायें निरस्त की जाती है। उक्त परीक्षायें विश्वविद्यालय परिसर में पुनः सम्पन्न करायी जायेंगी जिसकी तिथि की सूचना पृथक से घोषित की जाएगी।
परीक्षा केन्द्र राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय, बरियारपुर, बाराबंकी को आगामी पाँच वर्षों तक परीक्षा केन्द्र निर्धारित नहीं किया जाएगा। पुनः परीक्षा कराये जाने में होने वाला व्यय परीक्षा केन्द्र राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय, बरियारपुर, बाराबंकी द्वारा देय होगा।
टी०आर०सी० विधि महाविद्यालय, बाराबंकी को कारण बताओं नोटिस निर्गत कर जबाब मांगा जाएगा। उपरोक्त बैठक में कुलपति डॉ० बिजेन्द्र सिंह,, विनय कुमार सिंह, कुलसचिव वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल . प्रो० मृदुला मिश्रा, प्रो० शैलेन्द्र कुमार वर्मा प्रो० एस०के० रायजादा प्रो० फर्रुख जमाल 8. प्रो० आर०सी० पाठक 9. प्रो० कौशलेन्द्र विकम मिश्र, 10. श्री अजय कुमार गौतम, उपकुलसचिव आदि उपस्थित रहे।