अटल स्मृतियों में जीवंत, विचारों में अमर “पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि”

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया।
इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति की। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व व्यापक था।

उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं को हमेशा महत्व दिया। उनकी स्वीकार्यता सभी वर्गों में रही। जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कहा कि अटल जी ने सार्वजनिक जीवन में शुचिता और मर्यादा के मानदंड स्थापित किए। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने भाजपा को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती दी। कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि अटल जी की कविताओं में राष्ट्रप्रेम और संवेदनशीलता दिखाई देती है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, पिछडा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्या, जिला प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, सहकारी बैंक के सभापित धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, रवि शर्मा, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रतिमा शुक्ला, शकुंतला गौतम, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya