स्वतंत्रता अधिकार के साथ दायित्वबोध भी, इसलिए स्वच्छंद नहीं हो सकती : कृष्णचंद्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-साकेत निलयम प्रांगण में श्रमिक सतीश ने किया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण. मातृ वंदन के साथ , 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का हुआ अभिनंदन

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साकेतपुरी देवकाली स्थित संघ निवास साकेत निलयम प्रांगण में प्रातः 8 बजे 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आमंत्रित मुख्य अतिथि श्रमिक सतीश द्वारा महानगर संघ चालक प्रो विक्रमाप्रसाद एवं नगर संघ चालक डी सी टंडन के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ सुरक्षाबल के जवानों द्वारा सैन्य अभिनंदन एवं राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ।

उद्बोधनों की “पंचामृतम” आधारित प्रस्तावना में तिरंगे के केसरिया रंग अर्थात अनुभव ज्ञान देने वाली पितृपीढ़ी, श्वेत रंग शांति समरसता की युवा पीढ़ी, हरे रंग अर्थात हरियाली,कृषि, श्रम एवं निर्माण को समर्पित श्रमिक, किसान, नीले रंग चक्र अर्थात समस्त सृजन एवं शक्ति की निरंतरता- नारी , एवं स्वाधीनता से पूर्व से अबतक अपने प्राण- प्रण से रक्षा में तत्पर भारतमाता के सपूतों के रक्त रंग के समन्वय से “पंच परिवर्तन” आधारित प्रेरणा प्रस्तुत हुई। जिसके बाद मुख्य वक्ता प्रोफेसर विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा 80 वें वर्ष में प्रवेश के साथ। स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित तीनों पीढ़ियों को एकसाथ देखना सुखद है, हमारे लिए यह जितना आत्मगौरव का विषय है उतना ही आत्मावलोकन का अवसर भी।

वरिष्ठ प्रचारक जगदीश, कार्यालय प्रमुख कृष्णचंद्र, बौद्धिक प्रमुख मनोज,पीयूष एवं विभाग बौद्धिक टोली सदस्य कमल द्वारा समारोह में उपस्थित मातृशक्ति वंदन के साथ 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की पितृपीढ़ी के रामचेत मिश्र, शिव प्रसाद पांडेय, कैलाशनाथ श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक अशोक पांडेय, रामचंद्र जायसवाल को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इसी के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में कृषि -बागवानी, नाई, बढ़ई,पलंबर, बिजली, राजगीर, मिस्त्री जैसे कार्यों में श्रम दान करने वाले श्रमिकों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर, माल्यार्पण अंगवस्त्र स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

साहित्य वस्तु भंडार प्रमुख कमल ने समाज की युवा पीढ़ी को इतिहास के तथ्यों से प्रेरणा लेते राष्ट्रहित में हुए एकमत रहने की आवश्यकता बताई। कार्यवाह विश्वनाथ सिंह के गीत गायन के साथ, पूर्व सैनिक अशोक पांडेय, कैलाश श्रीवास्तव, रामचंद्र जायसवाल ने अपने विचार रखे। श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि श्रमिक सतीश ने अविभूत होते हुए कहा राष्ट्रपर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्रमिकों को इस तरह मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि बनाकर जो सम्मान दिया यह स्वयं में बड़ा संदेश है।

हम अपने समाज के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यालय प्रमुख कृष्ण चंद्र ने कहा प्रबुद्धजनों के मंथन से स्पष्ट है कि हमारी युवा पीढ़ी से हमारा स्वस्थ संवाद होना चाहिए निश्चित रूप से स्वतंत्रता हमारा अधिकार है, किंतु इसके साथ ही दायित्व और कर्तव्य बोध भी आवश्यक है, यह स्वच्छंद नहीं होनी चाहिए ।

संचालन कर रहे डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने प्रस्तावना के साथ स्वतंत्रता से ही भाषा, भोजन, चिंतन, उद्योग, उपभोग, शिक्षण अभिव्यक्ति सभी में “स्व” बोध के “तंत्र” को बल देने के आह्वान के साथ उपस्थित जनों को डिजिटल पराधीनता से बचने का संकल्प दोहराया। उक्त अवसर पर पीयूष वैभव, मनोज, जनार्दन, अवनीश, विनोद, कमलेश श्रीवास्तव,आरोग्य भारती सचिव डॉ जलद श्रीवास्तव, एच पी सिंह, श्रीकृष्ण, रामचंद्र पांडेय, रोहित पांडे , विश्वनाथ सिंह , मोहित, श्रेयश, रामनाथ, सौरभ, राम अवतार, उत्कर्ष, हरिराम आदि सहित आस पास क्षेत्र के गणमान्य जन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya