कृषि मंत्री ने आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विवि का किया भ्रमण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मत्स्यकी तालाबों व धान की रोपाई का किया अवलोकन

मिल्कीपुर । प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रसार निदेशालय द्वारा अपने प्रक्षेत्र पर क्रॉप कैफेटेरिया में धान रोपाई की शुरुआत का अवलोकन किया। क्रॉप कैफेटेरिया में लगी फसलों का अवलोकन किसानों को उनके भृमण के दौरान कराया जाता है इससे अवगत कराते हुए निदेशक प्रसार प्रो ए पी राव ने बताया कि इस वर्ष इस प्रक्षेत्र पर धान की आठ किस्मों की रोपाई की जा रही है जो अपने में अलग अलग समयावधि तथा उत्पादन छमता की है। कृषि मंत्री ने काले धान की पौध व रोपाई भी देखी। अपने विश्वविद्यालय भृमण के दौरान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विकसित किया गया एनएसपी 6 फार्म का लोकार्पण किया। यह फार्म एकीकृत फसल पद्धति के स्वरूप में विकसित किया गया है। कृषि मंत्री ने लोकार्पण के दौरान कुलपति के अद्भुत प्रयास की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस प्रक्षेत्र का किसानों को अवलोकन कराने से उन्हें एक स्थान पर ही कृषि ,पशुपालन ,मत्स्य पालन ,बकरी पालन व फसल उत्पादन का वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया जा सकेगा। कृषि मंत्री श्री शाही को कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने उद्यान प्रक्षेत्र,सस्य विज्ञान प्रछेत्र,शैक्षणिक पशुधन प्रछेत्र तथा मत्स्यकीय तालाबों का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री ने कुलपति डॉ सिंह के प्रयासों से विश्वविद्यालय परिसर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण का भी अवलोकन किया। कृषि मंत्री श्री शाही का स्वागत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने माल्यार्पण करके किया। मंत्री के अवलोकन के दौरान प्रमुखरूप से निदेशक प्रसाशन डॉ आर के जोशी, निदेशक प्रसार प्रो ए पी राव, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एव पशुपालन डॉ हरनाम सिंह,अधिष्ठाता कृषि डॉ वी एन राय,अधिष्ठाता उद्यान एव वानिकी डॉ ओ पी राव , निदेशक शोध डॉ गजेंद्र सिंह तथा कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya