मुर्रा भैंस और साहिवाल गाय देख रोमांचित हुए बच्चे

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-कृषि विवि परिसर भ्रमण के दौरान पांच फिट की लौकी देखी

अयोध्या। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर के 35 बच्चों ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण दल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने बताया कि विज्ञान के प्रति छात्रों में रुचि जागृत करने के लिए और वैज्ञानिक सोच के विकास की अवधारणा को विकसित करने के लिए इस शैक्षिक भ्रमण का विश्वविद्यालय में बच्चों का स्वागत वरिष्ठ प्रसार अधिकारी डॉ. के एम सिंह ने किया। बच्चों को बायोटेक्नोलॉजी विभाग में टिशु कल्चर इलेक्ट्रॉनिक,वेइंग मशीन,हाइड्रोपोनिक्स खेती संबंधी विषय वस्तु और लैब को दिखाया गया।

पशुपालन महाविद्यालय में बच्चों को डॉ. एस. के. सचान ने पशुपालन की बारीकियां से अवगत कराया और मुर्रा भैंस साहिवाल गाय, कड़कनाथ मुर्गा आदि दिखाकर रोमांचित किया। मत्स्य पालन विभाग में बच्चों को कच्चा व पक्का तालाब और मछलियों की अनेक प्रजाति को देखने का अवसर मिला । वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट की मशीनों को भी देखा और विश्वविद्यालय द्वारा विकसित शिवानी लौकी की 5 फीट लंबी प्रजाति को देखकर बच्चे अचंभित हुए। भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका सुषमा तिवारी ने किया ।वहीं सहायक अध्यापक बिंदु एवं अनुदेशक रामदेव ने बच्चों का समय-समय पर उत्साह वर्धन किया।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के सभी स्थलों के लिए नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनने वाला है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर : सीएम योगी

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya