व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : डॉ. अनूप शुक्ला

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-प्रादेशिक व्यापारी महाकुंभ का आयोजन गाजीपुर में 22 दिसंबर को

अयोध्या । व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न व विभिन्न समस्याओं को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में उद्योग व्यापार मंडल की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि गाजीपुर में 22 दिसंबर को प्रादेशिक व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जायेगी, इस आयोजन में व्यापारियों की सुरक्षा, जीएसटी और अन्य व्यापारिक समस्याओं पर जोर दिया जाएगा।

उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप शुक्ला ने बताया कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है, साथ ही हत्या और लूट की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है जिसके कारण कई उद्योगपति अन्य राज्यों में उद्योग लगाने पर विचार कर रहे हैं।

इस महाकुंभ में व्यापारियों की सुरक्षा आयोग की स्थापना मंडी शुल्क समाप्ति छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए बूस्टर पैकेज और व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उठाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के गुप्ता जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा अनुज सागर जायसवाल बद्री प्रसाद त्रिपाठी डॉ महेंद्र त्रिपाठी बृजेश यादव अमन गुप्ता संदीप त्रिपाठी कुलदीप तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये आश्रय स्थल का मण्डलायुक्त ने किया अवलोकन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya