अवध विवि एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के मध्य हुआ अनुबंध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शोध कार्यों एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया एम.ओ.यू

अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय के मध्य एम.ओ.यू किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 जी.डी. शर्मा के मध्य शोध कार्यों एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनुबंध किया गया।

दोनों संस्थानों के मध्य करार होने से शैक्षिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अनुबंध से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों को शोध के साथ प्रयोगशालाओं में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में यह अनुबंध शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बताया कि इस अनुबंध से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मेघालय तकनीकी विश्वविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता एवं उन्नयन के लिए प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा इनकों शोध के साथ-साथ विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं के उपयोग की सुविधा मिल सकेगी।

कुलपति प्रो0 गोयल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के भावी उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में यह अनुबंध एक सार्थक कदम है। इस प्रकार के अनुबंध वैज्ञानिक शोध कार्यों के लिए आवश्यक एवं सहायक होते है। इससे सूचनाएं साझा होने के साथ शैक्षिक गति मिलती है। इस अवसर पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय के शिक्षाविद्वों सहित प्रमुख वैज्ञानिक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya