-प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी योजना है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : बैजनाथ
अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के मां कामाख्या धाम तपोस्थली पर चल रहे सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव के दूसरे दिन विधायक रामचंद्र यादव ने बड़ी संख्या में आई कन्याओं का पूजा अर्चना और उन्हें भोजन कराया। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया गया सामूहिक विवाह में 151 वर वधू एक दूसरे के जीवन साथी बने।
कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष बैजनाथ रावत जनप्रतिनिधियों संत महात्माओं के साथ व वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बहुत बड़ी योजना है।
समाज के सभी गरीब व्यक्ति हिंदू हो चाहे मुस्लिम सभी के बेटियों का हाथ इस योजना के तहत पीले हो रहे हैं। उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
एवं रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर पंचायत की स्थापना मां कामाख्या के नाम पर हुआ है, रुदौली विधानसभा क्षेत्र में जिस दिशा से प्रवेश करो उधर विकास ही विकास दिखता है,अगर इसी तरीके से हर विधायक अपने क्षेत्र में काम करें तो विकास की गंगा बहाना शुरू हो जाए।
उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श प्रभु राम है, एपीजे अब्दुल कलाम है, वीर अब्दुल हमीद है, डॉ भीमराव अंबेडकर है, लेकिन नई पीढ़ी के लोग अपना आदर्श हीरो और हीरोइन को मानते है। विधायक जी ने महाराजा बिजली पासी की मूर्ति स्थापित करवा करके अनुसूचित समाज का भी मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा विवाह भी एक संस्कार है आज किसी को बहू मिली तो किसी को दमाद मिला यह परंपरा सदियों से होती चली आ रही है। बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो डीएम और एसपी बनेंगे।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आज से आप लोगों के नवजीवन की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री जी ने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है इस बार उसका बजट भी बढ़ाया गया है। आने वाले समय में 51 हजार से 1 लाख हो जाएगा। जब से योगी और मोदी की सरकार आई है देश की आधी आबादी को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का काम किया है। गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार गरीब परिवार को हर योजनाओं से जोड़ रही है। मां कामाख्या धाम में 50 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं चल रही है। सरकार ने पर्यटन पर भी इस बार अच्छा बजट पेश किया है।
उन्होंने कहा कि मां की शक्ति से ही भक्ति मिलती है ,यह ऐसा स्थान है जहां आने वाले हर माता रानी के भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है, मां कामाख्या के आशीर्वादसे कि इन नव दंपतियों का भी जीवन खुशहाल रहे।इस मौके पर मां कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू,नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास के संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, ई.ओ निखलेश मिश्रा,रुदौली बीडीओ अमित त्रिपाठी, मवई बीडीओ भावना यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,राम प्रताप यादव, तेज तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक यादव,एडीओ आईएसबी भगवानदीन,बब्बन शुक्ला कप्तान गिरी,,कृष्ण सागर पाल,मयंक पाठक,सचिन कसौधन, पंकज यादव,राजू शर्मा शनि मिश्रा निर्मल शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह मौजूद रहे।