500 किलो लहन व 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। जिले में लॉकडाउन के दौरान रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ऐहार ,सधार पुरवा व बारी गांव में एसडीएम विंपिन सिंह व आबकारी एंव पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लगभग 500 किलो लहन व 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया।आबकारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि रुदौली के एहार ,सधार पुरवा व बारी गांव में दबिश दी गई।जहां सघन जाँच व खोजबीन के बाद कूड़े के ढेरों में लगभग 500 किलो ग्राम लहन बरामद हुआ।जिसे टीम द्वारा नष्ट किया गया।वही बारी गांव में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।जिनके खिलाफ अभियोग पजीकृत किया गया है।टीम में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ,जय प्रकाश सिंह अमृता श्रीवास्तव व कोतवाली के उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी मय फोर्स के साथ शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव से पूर्व तैयार होगा हाईटेक अयोध्या धाम उपडाकघर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya