मवई-अयोध्या। थाना पटरंगा क्षेत्र के बसौढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर गोमांस काट रहे रंगे हाथों दो महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताविक बसौढ़ी गांव में सफेद रंग की गाय घूम रही थी जिसे गांव के ही इसहाक ने पकड़ कर गांव के किनारे एक तालाब के पास गोवध कर मांस को घर उठा ले गए और शेष मांश को तालाब में छिपाने का प्रयास कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना पुलिस को देदी।सूचना पाकर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह दरोगा अभिषेक त्रिपाठी हमराही कांस्टेबल आकाश कुमार कांस्टेबल सुशील पाल रितेश कुमार मनीष अली महिला कांस्टेबल प्रीति यादव व आकांक्षा यादव ने पहुँच कर चारो ओर से घेर कर गोवंश काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।जिनके पास से डेढ़ कुन्तल गोमांश व काटने का उपकरण बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसहाक पुत्र इदरीश,इमरान पुत्र इसहाक,गुलनाज पुत्री इसहाक,मुस्कान पुत्री इसहाक,मो.इलियास पुत्र मो. इदरीस,मो. फारूक पुत्र मो. इलियास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।जिनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 58/20 धारा 3/5/8 गौवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
172
इसे भी पढ़े अयोध्या मंडल के पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा, 110 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं पर मंथन
previous post