मजदूरों से भरी पिकप पलटी, 23 घायल, 5 गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गड्ढ़ायुक्त सड़क बनी दुर्घटना का कारण

फैजाबाद। शुलभ शौंचालय निर्माण के लिए पिकप से ले जाये जा रहे मजूदरों से भरा वाहन प्रभातनगर से शाहगंज मार्ग पर साखूपारा के पास पलट गया। दुर्घटना में पिकप सवार 23 मजदूर घायल हो गये जिनमें से गम्भीर रूप से घायल पांच मजदूरों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गड्ढ़ायुक्त सड़क दुर्घटना का कारण बनी। प्रभातनगर शाहगंज मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गये हैं जिनमें फंसकर पिकप पलटी। सुबह जिला पंचायत अधिकारी के निर्देश पर खजुरी बीकापुर में निर्माणाधीन शुलभ शौंचालय में काम करने के लिए मजदूरों को नाका नवीन मण्डी पुल के नीचे लगने वाले मजदूर बाजार से ठेकेदार पिकप वाहन पर बैठाकर ले जा रहे थे। प्रभातनगर से शाहगंज मार्ग पर जाते समय साखूपारा के पास गड्ढ़े में फंसकर पिकप पलट गयी। पिकप पलटने के बाद घायल मजदूरों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दिया। आनन-फानन में सरकारी एम्बूलंेस व अन्य साधनों से सभी 23 मजदूरों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। गम्भीर रूप से घायल खण्डासा निवासी 40 वर्षीय राम निहाल व 48 वर्षीय रामचन्दर, कुमारगंज निवासी 65 वर्षीय इन्द्रपाल व 48 वर्षीय नन्द कुमार गोसाईं व सोहावल रौनाही निवासी 45 वर्षीय रामफेर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना में मामूली रूप से जो मजदूर घायल हुए उनमें खण्डसा निवासी 41 वर्षीय प्रदीप कुमार, 56 वर्षीय शिवसरन, 24 वर्षीय प्रमोद कुमार, 27 वर्षीय प्रेमचन्द व इनायतनगर निवासी 35 वर्षीय राम सुन्दर, 35 वर्षीय सुभाष चन्द्र, 42 वर्षीय सुरविन्द पाठक, 55 वर्षीय राम कुबेर विारी, 58 वर्षीय राधेश्याम, 40 वर्षीय श्रीनाथ, 38 वर्षीय मिट्ठू लाल, 28 वर्षीय राम गोपाल, 30 वर्षीय शिव कुमार, 24 वर्षीय कृष्ण कुमार, 28 वर्षीय राम धीरज, मिल्कीपुर निवासी 35 वर्षीय राम लाल, व रौनाही निवासी 38 वर्षीय सत्यनारायन व 35 वर्षीय अर्जुन शामिल हैं। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में करने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गयी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya