Breaking News

सरकार की प्राथमिकताओं में महिलाओं की सुरक्षा : गीता शाक्य

-महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने पार्टी कार्यालय में महानगर व जिले की संयुक्त बैठक में कहा कि बेटियों की शिक्षा से लेकर विवाह व स्वालम्बन तक की जिम्मेदारियों का वहन योजनाओं के माध्यम से सरकार कर रही है। इन्हीं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है कि शिक्षा, खेल, व्यापार के क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार बल्कि समाज व देश का नाम भी रोशन कर रही है। राजनीतिज्ञ के साथ सरकारी अफसर की भूमिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

उन्होने कहा कि यूपी को अपराध मुक्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कई कड़े कदम उठाये है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। एण्टी रोमियों स्क्वायड 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रहती है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाये है। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा ने कहा कि मुद्दविहीन विपक्ष वर्तमान में गुमराह करने की राजनीति पर उतर आया है। सरकार की उपलब्धियों की जानकारी घर घर तक पहुंचाने के लिए सभी को अपनी भूमिका तय करनी पड़ेगी।

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि चुनाव को लेकर मोर्चे की पदाधिकारियों को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्पर्क व संवाद के माध्यम से आम जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ हम हर जरुरतमंद की सेवा में तत्पर रहे है। कोविड काल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो को सराहना लगातार आम लोगो के बीच होती रहती है।

इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीताशाक्य का 51 किलों की माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पंडित दीनदयान उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल करने कार्यक्रम की शुरुवात की। मीडिया प्रभारी करुणा पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर विनीता मोदनवाल, यमुनोत्री केसरवानी, ममता सिंह, पुष्पा मिश्रा, सुमन पासवान, सुनीता उपाध्याय, स्वाती सिंह, नीलम जायसवाल, प्रतिमा शुक्ला, अशोका द्विवेदी, नीता शर्मा, माया सिंह, हुकुमकेश, अर्चना तिवारी, रश्मी पाण्डेय, करुणा पाण्डेय, डा सोनी शर्मा मौजूद रही।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  जातीय जनगणना की मांग को लेकर भाकपा ने दिया धरना

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.