बीमा सखी योजना प्रारम्भ पर महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्प

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-भारतीय जीवन बीमा निगम के मण्डल कार्यालय फैजाबाद में 250 महिलाओ ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना व देखा


अयोध्या। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हुई, महिला शक्ति को एक स्वाभिमानी और स्वावलम्बी बनाने की ओर देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की सर्वश्रेष्ठ बीमा कम्पनी, भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से महिला स्वरोजगार को समर्पित बीमा सखी योजना का प्रारम्भ पानीपत से किया गया। ये महिलाओ के आर्थिक सशक्तिकरण एवम आर्थिक आज़ादी को बल प्रदान करती हुई एक ऐसी योजना है जिसमे 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की दसवी पास महिला पात्र है।

इसमें 03 वर्ष तक क्रमशः मानदेय रूपया 7000 प्रति माह, रूपया 6000 प्रति माह तथा रूपया 5000 प्रति माह देय है। मानदेय के अतिरिक्त बीमा सखी द्वारा किये गए व्यवसाय पर आकर्षक कमीशन भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक मानक पूर्ण करने वाली “बीमा सखी“ को भविष्य मे आकर्षक कैरियर प्राप्त होगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम के मण्डल कार्यालय फैजाबाद के प्रांगण में वेबलिंक के माध्यम से अयोध्या, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, गोंडा, सुल्तानपुर, जगदीशपुर (अमेठी), बाराबंकी जनपद की लगभग 250 महिलाओ ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना, देखा और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मण्डल फैजाबाद के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक जी.एस. यादव ने उपस्थित महिलाओ का उत्साहवर्धन किया और आर्थिक उन्नति के साथ परिवार और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने हेतु प्रेरित किया। विपणन प्रबन्धक एस.पी. गुप्ता ने इस योजना के लाभ के साथ महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के गुण साझा किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारियों के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभाग किया।

इसे भी पढ़े  मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने लहराया जीत का परचम

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya