-सेवा-माह कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन कर असहाय बुजुर्गों को करवाया भोजन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि 10 अक्तूबर से उनकी जयंती 22 नवंबर तक सेवा-माह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करके जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या राम घाट स्थित माईवाडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय और अयोध्या नगर निगम से मेयर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के संयोजन में 101 कन्याओं का पूजन कर एवं वहां मौजूद असहाय बुजुर्गों को भोजन करवाया गया और बच्चों को पढ़ने लिखने की सामग्री वितरित की गई।
अयोध्या महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मो कमर द्वारा सभी बच्चों और बुजुर्गों को फल वितरित किया गया। पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी स्व.मुलायम सिंह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे उन्होंने अपने जन्मदिन को सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया था। अयोध्या नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी और सेवा- माह कार्यक्रम के आयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया की नेताजी की पुण्यतिथि से नेताजी के जयंती तक गरीबों असहायों और जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है,
अयोध्या में प्रतिदिन रक्त के अभाव से जूझ रहे एनीमिया, डायलिसिस, कैंसर, गर्भवती महिलाओं, डेंगू से पीड़ित मरीजों को अयोध्या में पिछले 14 वर्षों से चलाई जा रही अखिलेश रक्त सेवा निःशुल्क अभियान के तत्वधान में निःशुल्क रक्त की व्यवस्था करवाई जा रही है, नेताजी की पुण्यतिथि 10 अक्तूबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक सेवा-माह कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन, गरीबों, जरूरतमंदों को भोजन,वस्त्र वितरण,कंबल वितरण, पौध वितरण सहित सामाजिक कार्यक्रमों के द्वारा नेताजी के संकल्प को याद दिलाया जाएगा और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में महंत कृष्णा दासी, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय, आचार्य अनुराग पाण्डेय,अयोध्या महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मो कमर,अवनीश मिश्रा,अक्षत पाण्डेय, डॉ मनीष राय, अभिषेक सिंह बंटी,विपिन यादव,मुकेश यादव,नीरज यादव,अभिनव चतुर्वेदी,मो मोईनुद्दीन,असलम पठान राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड,आसिफ चांद पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा,इमरान अहमद वकार,नीतीश यादव नीटू मौजूद रहे।