फर्जीवाड़ा कर वरासत कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर वरासत कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता संगीता निवासिनी मोहल्ला सुफियाना कोतवाली रुदौली को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है।

संगीता पर आरोप है कि उसने सहअभियुक्तो के साथ मिलकर खुद को रानी पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी अवधपुरी कालोनी खड़गापुर गोमती नगर लखनऊ साबित करने के लिए अपने आधार कार्ड में संशोधन करवा लिया। इसके बाद मृतका मुटुरा देवी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर उपनिबन्धक कार्यालय लखनऊ में फर्जी कूटरचित मुख्तारनामा तैयार कर तहसील सदर में मुकदमा कर वादी अरूण कुमार की जमीन का अपने नाम तहसील में वरासत करा लिया। मामले की जानकारी पर अरुण कुमार ने गत वर्ष रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना से उसके खिलाफ आरोप प्रमाणित होने पर गिरफ्तार कर चालान किया गया।

रामनगरी स्थित प्रतिष्ठान के अनुबंध में रिपोर्ट का आदेश

अयोध्या । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने रामनगरी अयोध्या स्थित एक प्रतिष्ठान का फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी एग्रीमेंट कराने के आरोप में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत में तथ्य रखा किउमाशंकर दास निवासी बेलवा खुर्द बस्ती, गौरीशंकर दास निवासी बेलवा खुर्द बस्ती, शिवम गुप्ता उर्फ राधे भोजनालय निवासी नया घाट और कुंदन अवस्थी निवासी लक्ष्मण घाट कोतवाली अयोध्या ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करवा जमीन का कथित फर्जी एग्रीमेंट कराया। मामला नयाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित राधे भोजनालय से जुड़े है। दावा किया गया है कि पूरा खेल करोड़ों की संपत्ति को कब्जाने की नीयत से रचा गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya