अयोध्या। नगर कोतवाली के टकसाल मोहल्ल स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से ताला तोड़ मूर्ति चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी चौक उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम ने लवकुश गुप्ता 35 वर्ष निवासी हाल पता मिसल दीवानी दिल्ली दरवाजा कोतवाली नगर स्थायी पता मोहल्ला टकसाल कोतवाली नगर को बुधवार को साकेत सदन के पास परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार किया गया ।
इसके पास से पुलिस ने चुराई गई दो पीली धातु की मूर्ति बरामद की है। पुलिस को इसकी चोरी के मामले में तलाश थी। प्रकरण में मंदिर के व्यवस्थापक ने इसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।