गांधी जयंती पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांधी प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- स्वच्छ भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। गांधी जी का मानना था कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बंद रेलवे क्रॉसिंग से पार कर रहा था साइकिल, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya