वालंटियर पहुंचे राम की पैड़ी, घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घाटों पर वालंटियर का बिना आईकार्ड के प्रवेश वर्जित, दीपोत्सव स्थल का कुलपति ने किया निरीक्षण

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए बृहस्पतिवार को वालंटियर प्रातः 10 बजे रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना हुए। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह दीपोत्सव की तैयारी रखने के लिए राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण कर तत्संबंधी को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को परखा।

कुलपति ने कहा कि राम पर्व दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प हम सभी का सौभाग्य है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में इस प्रांतीय उत्सव को समारोह पूर्वक आयोजित किए जाने के लिए सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए दीपोत्सव यातायात समिति के संयोजक प्रो. अनूप कुमार की निगरानी में 7 बसें जय श्रीराम उद्घोष के साथ दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना हुए। इन वालंटियर द्वारा राम की पैड़ी के घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू किया गया। दीपों को बिछाते समय वालंटियर का उत्साह देखते ही बन रहा है। जय श्रीराम के नाम जपते हुए नौवें दीपोत्सव को भव्य बनायेंगे।

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव की भव्यता के लिए 56 घाटों पर दीयों के खेप की सप्लाई शुरू हो गई है। आज बृहस्पतिवार से घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 56 घाटों पर युद्धस्तर पर दीए बिछाने का कार्य शुरू होकर जो 18 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। दीपोत्सव के दिन 19 अक्टूबर को वालंटियर्स द्वारा दीपों में तेल डालने, बाती लगाने व प्रज्ज्वलित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दीपोत्सव में विवि परिसर, महाविद्यालय,इण्टर कालेज व स्वयंसेवी संस्थायें लगाये गए है।

इसे भी पढ़े  एसडीएम और सीओ ने बाइक से किया भ्रमण, नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इन संस्थानों द्वारा वालंटियर को बसों से राम की पैड़ी व अन्य दीपोत्सव स्थल पर भेजे जा रहे है। वहीं विवि परिसर से बसे प्रातः 10 बजे रवाना की गई। विभागों द्वारा सभी वालंटियर को आईकार्ड कल तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें टी-शर्ट व कैप वितरित किया जायेगा। आईकार्ड के बिना घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। कुलपति ने दीपोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियों द्वारा दिशा-निर्देश प्रदान किया जा रहा है। सभी समितियां अपने कार्यदायित्वों का निवर्हन करते हुए 26 लाख 11 हजार 101 दीपों को प्रज्वलित करने के लिए 28 लाख से अधिक दीपों को बिछाएगी।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya