in

किसान मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष बनाये गये विशाल सिंह बाबा

– भाजपा कार्यालय पर किया गया स्वागत

अयोध्या। प्रदेश कार्यालय की संतुति के बाद महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किसान मोर्चा का महानगर जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा को घोषित किया। पार्टी कार्यालय पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा किसानों के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने योजनाओं की श्रृंखलाएं दी है।

किसान सम्मान राशि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार जैसी योजनाएं लाकर सरकार सीधे किसानों को लाभ पहुंचा रही है। ग्रामीणांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। जिससे आवगमन की सुविधाएं बढ़ सके। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा सरकार सभी के विकास के लिए कटिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार ग्रामीण परिवेश का विकास कर रही है।योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

जिससे जनता में उत्साह का माहौल है। किसान मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकारें किसानों के लिए कटिबद्ध है। सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले तथा अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना लक्ष्य होगा। स्वागत करने वालों में आदित्य नारायण मिश्र, दिवाकर सिंह, अरविंद सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, परमानंद मिश्र, विपिन सिंह बब्लू, आकाश मणि त्रिपाठी, देवेश तिवारी, सुनील यादव, योगेश त्रिपाठी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

फोरलेन व विकास के नाम पर आतंक नहीं होगा बर्दाश्त : सुशील जायसवाल

आने वाला वक्त सपा का, तैयारी करें कार्यकर्ता : आनन्दसेन