उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के निविरोध अध्यक्ष चुने गये विकास सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रतिभाओं को प्रदान किया जायेगा बेहतर मंच : विकास सिंह

उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष विकास सिंह

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का निविरोध अध्यक्ष विकास सिंह को चुन लिया गया। विकास सिंह अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह पुत्र है। विकास प्राथमिक स्तर की पढ़ाई से कबड्ड़ी के खिलाड़ी रहे है तथा मैनेजमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट है। चुनाव की प्रक्रिया एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई जिसमें आबर्जवर के रुप में ओलम्पिक संघ यूपी की तरफ से विनोद कुमार तथा खेल निदेशालय की तरफ से क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आरपी सिंह, पीठासीन अधिकारी इलाहाबाद हाईकोट के शासकीय अधिवक्ता श्रीनिवास राय ने सर्वसम्मति से यह चुनाव कराया। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश कब्बड़ी संघ के अध्यक्ष लगातार चार बार सांसद लल्लू सिंह रह चुके है।
अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत विकास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अत्याधिक प्रतिभाएं है। इन प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देने की आवश्कता है। जिसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिग दिलाने के साथ उनमें आत्मविश्वास जगाने का काम किया जायेगा। जिससे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी देश तथा दुनिया में अपना तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सके। स्वर्ण पदक लाकर सभी को गौरवान्वित करें। गांव स्तर तक इस खेल को विकसित करने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया जायेगा। चुनाव में उपाध्यक्ष पर पीके पाण्डेय, राजेश शर्मा, जनरल सेकेटरी पद पर पद्मवीर सिंह तथा ज्वाईट सेकेटरी पर प्रभात कुमार पाण्डेय, मो अकरम, शैलेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार पाण्डेय को चयनित किया गया है। इसके साथ में पांच एक्जीक्यूटिव मेम्बर बनाये गये है। इस अवसर पर यूपी कबड्डी संघ के सभी जिलो के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विकास को उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष बनने पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बास्केट बाल रोहित शर्मा, राहुल सिंह, आशीष श्रीवास्तव, त्रिपुरेश त्रिपाठी, अंकुर सिंह, किक्रेट खिलाड़ी सत्येन्द्र मेहरोत्रा, सरदार रमन सिंह, ताईकवांडो के खिलाड़ी रवि कश्यप, विकास यादव ने खुशी व्यक्त की है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya