विजय तिवारी प्रेसिडेंट व भरत बने को जोनल सेक्रेटरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन

अयोध्या। ऑल इंडिया एक्स सर्विसमैन बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन अयोध्या जोन की वार्षिक बैठक रविवार को एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुधाकर शुक्ला, राष्ट्रीय उप महामंत्री एवं यूपी के महामंत्री देवेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रांतीय महासचिव राजू कुमार सिंह, प्रांतीय उप महासचिव मुरारी शुक्ला, प्रांतीय उप महासचिव एमपी मिश्रा के साथ पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक श्रवण देव पाठक तथा सुरक्षा अधिकारी करिश्मा किरण विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अयोध्या जोन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें विजय तिवारी को जोनल प्रेसिडेंट, भरत तिवारी को जोनल सेक्रेटरी तथा त्रिभुवन यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसे भी पढ़े  राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय बाराबंकी पाँच वर्षों तक नहीं बनेगा परीक्षा केन्द्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya