वैश्य समाज, व्यापारी समाज व भाजपाइयों ने किया स्वागत
फैजाबाद। लखनऊ में सीतापुर रोड़ पर स्थित बृज की रसोई के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य में रूप से भारत सरकार के गृह मंत्री माननीय राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वैश्य समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का सर्वसम्मति से पूर्वाचंल का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने आये हुये सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया व सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि वैश्य समाज ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक, शोध, चिकित्सा सभी क्षेत्रों में अग्रणी रह कर अपने नाम की सार्थकता प्रकट की है और समाज, धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के मानबिन्दुओं के संरक्षण में सदैव तत्पर रहकर इस अग्रगामिता को बनाये रखा है।
पूर्वांचल क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त होने पर विधायक ने नेतृत्व व सभा को धन्यवाद देते हुये कहा कि पूर्व में मुझे अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्य के रूप में, उ0प्र0 वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में व उ0प्र0 वैश्य एकता परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में आप सभी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी थी उसे मैने निष्ठापूर्वक निभाया है और आज जो नई जिम्मेदारी आपने मुझे सौंपी है इसका निर्वहन और समाज को एकत्रित कर मजबूती प्रदान करने का कार्य आप सभी के सहयोग से करता रहूँगा। विधायक मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा दीपू ने बताया कि इस खबर को सुनते ही अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विधायक के समर्थकों व शुभचिन्तकों ने अपनी टीम के साथ लखनऊ से फैजाबाद तक विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम रानीमऊ चैराहा पर रमेश प्रधान, संतोष, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनरेश गुप्ता, रामतेज प्रधान ने अपनी भारी भीड़ के साथ स्वागत किया, मोहम्मदपुर चैराहा (बडागांव) भाजपा मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र कसौधन व विमल कसौधन ने स्थानीय व्यापारियों के साथ स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। मवई चैराहा पर भाजपा के पिछड़ा मौर्चा के जिला महामंत्री अंजनी साहू ने अपने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया, सहादतगंज बाईपास पर अयोध्या व फैजाबाद क्षेत्र के ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष अवि आनन्द व महामंत्री आनन्द अग्रहरि व अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 51 किलो का माला पहनाकर नगर विधायक का स्वागत किया। इसी क्रम में वीरेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय कुन्नु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, दिनेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, अयोध्या नगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, शौमिल गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, पार्षद अभय श्रीवास्तव, पार्षद नन्दलाल गुप्ता, पार्षद अनुभव जायसवाल, पार्षद अनुज दास, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, पंकज तिवारी, अरूण अग्रवाल, विनोद जायसवाल, संदीप मध्यान, संदीप वैश्य, सतेन्द्र त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता अमल गुप्ता सहित सैकड़ो समर्थकों ने विधायक का स्वागत किया।