-सघन तलाशी के उपरांत परीक्षार्थियों का केंद्र पर होगा प्रवेश
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नोडल ऑफिसर व अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई को प्रदेश में कराई जा रही है है।
अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों में भी परीक्षा होगी। यह परीक्षा केंद्र प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, अवध विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। सकुशल एवं सुचिता के साथ परीक्षा कराने के लिए केंद्रों को यथा आवश्यक निर्देश प्रदान कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9रू00 बजे से 12रू00 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2रू00 बजे से 5रू00 बजे तक होगी।
नोडल समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे पहले परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं एक आईडी प्रूफ अपने साथ लाना होगा। सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक एवं आइरिस स्कैन के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी।
परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाये रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर, प्रत्येक दो सेंटर पर एक केंद्र प्रतिनिधि, प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी एआई कैमरे से लैस किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच जनपदों में क्रमशः अयोध्या जनपद में 39 केंद्र, सुल्तानपुर में 13, अंबेडकर नगर में 24, अमेठी में 5, बाराबंकी में 11 केंद्र बनाए गए हैं।
इन सभी जनपदों के 92 केंद्रों पर लगभग 42000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्र प्रतिनिधि, डॉ कमलेश जनपद समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, प्रो. बी एन द्विवेदी, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. के के वर्मा, सी ओ सिटी विकास राय सहित बड़ी संख्या में केंद्र अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ मोहन तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विश्वनाथ द्विवेदी ने किया।