अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। अभी बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

बताया गया कि एंबुलेंस का ईएमटी कुमुद कुमार निगम गुरुवार की देर रात एक 50 वर्षीय लावारिश बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल आया। बुजुर्ग की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन फिर उसकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हलवारा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती अनीता पुत्री मोतीराम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गई।

एंबुलेंस का ईएमटी अनुराग उसको लेकर जिला अस्पताल आया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों मामलों में शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  विजय प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, सचिव पंकज सिंह व संगठन मंत्री बने कुलदीप शुक्ला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya