नगर निगम ने जनजागरूकता रैली निकाल नगर वासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीनदयाल पार्क से रीड गंज चौराहे तक गूंजे स्वच्छता के नारे, 31 मई के अभियान में सहभागिता का दिलाया संकल्प

अयोध्या। आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान के अंतर्गत शहर में व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी शामिल थे। नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित दीनदयाल पार्क के सामने से शुरू हुई रैली रिकाबगंज चौराहा, चौक होते हुए लगभग एक घंटे में रीडगंज चौराहे तक पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल नगर के संभ्रांतजन, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्वच्छता संबंधी तख्तियां और बैनर लिए ब्रह्माकुमारी से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने विविध नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान राहगीरों एवं दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित डस्टबिन का ही प्रयोग करें। महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर परिवार सप्ताह में एक दिन अपने घर और आसपास की सफाई के लिए समर्पित करे, तो शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। रैली के समापन पर उपस्थित लोगों को आगामी 31 मई को आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया गया।

रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं कमलाशंकर पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडे डिप्पुल, पूर्व उप सभापति राजेश गौड़, पार्षद धर्मेंद्र मिश्र, रमाशंकर निषाद, ज्ञान केसरवानी, किशन मौर्य, सुफियान, सुनील यादव, अजय पांडे, रीशू पांडेय, हरिशचंद्र गुप्त, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, अवधेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंहबंटी, दीपक शुक्ल, बृजेश त्रिपाठी, शुभम चौबे, सतीश पांडे, शिवकरण सिंह, भास्कर शुक्ल, वरुण दुबे, अजय आजाद, योगेश्वर सिंह, राहुल पाठक, निरंकार पाठक, रोहित शर्मा, सुनील अवस्थी, दिव्यांश आदि के अलावा अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर डीएम की सख्ती

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya