गौशाला में घुसी अनियंत्रित ट्रक, ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के मकसूमगंज बाजार लखनऊ गोरखपुर हाइवे 27 के किनारे स्थित निजी गौशाला में घुसी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रक के नीचे आने से गौशाला की गायें तो बच गई, लेकिन पास में खड़ा एक ट्रैक्टर चपेट में आने से नहीं बच पाया। जो ट्रक पर लदी सीमेंट की चादरों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

शुक्रवार की देर रात हुई इस सड़क दुर्घटना के आरोपी नशेड़ी ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। रौनाही प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है तहरीर आने पर केस दर्ज किया जायेगा

इसे भी पढ़े  ढेमवा पुल पर बरसात का पानी भरने से आवागमन के लिए उत्पन्न हुआ खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya