बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,जिला अस्पताल से रेफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रयागराज हाइवे पर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में पिपरी गांव के शनिवार को रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पास बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

रौनाही थाना क्षेत्र के सलारपुर इब्राहीम पुर निवासी अनुराग गुप्ता (21 वर्ष) पुत्र श्रीचंद गुप्ता और शशांक कुमार (20 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद शनिवार को परीक्षा देने बीकापुर अपनी बाइक से गए थे।

वापस लौटते समय थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से रेफर होए के बाद जिला अस्पताल लाये जाने पर डाक्टर से हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर खड़े ट्रक में भिडी जनरथ बस, दो यात्रियों की मौत,15 घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya