लूटकाण्ड के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व लूट के रूपये बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। महाराजगंज थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 394, 504, 411 के अभियुक्तों को लूट की रकम, एक चाकू व घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में रवी दूबे पुत्र शिवपूजन दूबे निवासी सोनवरसा थाना महाराजगंज व शुभम सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी कल्याणपुर बरौली थाना महाराजगंज शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से लूट का एक हजार रूपया बरामद किया गया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 4/5 व आईपीसी की धारा 411 के तहत मुकदमा कायम करके दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में महाराजगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय, एसआई नन्द हौंसिला यादव, एसआई कमलेश, एसआई रामाशंकर सरोज, आरक्षीगण सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, जयविन्द सिंह, सर्वेश कुमार यादव शामिल थे।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya