हाईवे की सफाई में जुटी नगर निगम की स्वीपिंग मशीन की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई में लगी नगर निगम की स्वीपिंग मशीन की एक ट्रक से टक्कर हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में स्वीपिंग मशीन के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि उसके सहयोगी और ट्रक चालक समेत तीन घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर घायल और ट्रक सवार दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया गया कि अयोध्या नगर निगम की ऑटोमैटिक डस्ट क्लीनर वाहन कैंट थाना क्षेत्र में सहादतगंज फ्लाईओवर पर सफाई में जुटी थी। इसी दौरान लगभग सुबह समय 6.30 बजे बस्ती से लखनऊ की तरफ जा रहे राजस्थान में पंजीकृत ट्रेलर ट्रक की ऑटोमैटिक स्वीपिंग वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से स्वीपिंग वाहन के चालक अजय कुमार  (उम्र 40 वर्ष) पुत्र बिलासी( उम्र 40 वर्ष) निवासी निजरा गोकुलपुर सिकंदरा रावत जिला हाथरस तथा उसके सहयोगी बृजेश सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र करतार सिंह निवासी निजरा गोकुलपुर सिकंदरा रावत जिला हाथरस तथा ट्रक सवार चालक पुष्पेंद्र  (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सतपाल निवासी छिछोरे थाना धोलका जिला कासगंज एवं क्लीनर रंजीत (उम्र 17 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार निवासी छिछोरे ढोलना जिला कासगंज को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजवाया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों को अस्पताल लाए जाने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद स्वैपिंग वाहन के चालक अजय कुमार को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। इसके सहयोगी बृजेश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर किया है। ट्रक के चालक और क्लीनर को इलाज के लिए भर्ती किया है। बाद में दोनों के अनुरोध पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े  कार,बाइक और स्कूटी में युवक ने लगायी आग

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाने के बाद कैंट पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा आवागमन सामान्य कराया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya