कार,बाइक और स्कूटी में युवक ने लगायी आग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नशा और सनक माना जा रहा कारण

अयोध्या। नगर कोतवाली नगर के धारा रोड स्थित दिलकुशा कालोनी में एक युवक ने घर के सामने और सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में आगजनी की। आगजनी में वैगन आर कार और बाइक को ज्यादा नुकसान हुआ है,जबकि स्कूटी की सीट जली है। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौके से मिले साक्ष्य और सुराग के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया गया कि अयोध्या कोतवाली के रानोपाली के रहने वाले युवक नीरज सोनकर की नगर कोतवाली के धारा रोड क्षेत्र में ननिहाल है। वह अक्सर अपने ननिहाल आया करता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशा का आदी है। घटनाक्रम के मुताबिक पता नहीं किसी सनक अथवा नशे के प्रभाव में वह रास्ते पर आगे बढ़ते हुए एक एक कर वाहनों में आग लगाता गया। उसने मोटरसाईकिल, स्कूटी व कार में आग लगा दी। जिसमें मोटरसाईकिल और कार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मामले में तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आग लगने से एक मोटरसाईकिल पूरी तरह से जल गयी। एक स्कूटी व कार को भी नुकसान हुआ है। वाहन के स्वामियों से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya