भारत माता की जयघोष के साथ निकाली गई हर घर तिरंगा जागरूकता रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हर घर तिरंगा अभियान में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जय घोष के साथ गुरूवार को प्रातः सात बजे हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान की शुरूआत विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभभाई पटेल भवन से तिरंगे झंडे के साथ पद यात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए परिसर में समाप्त की। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चें आकर्षक का केन्द्र बने। सभी का तिरंगा जागरूकता अभियान के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चें स्केटिंग करते हुए हाथ में तिरंगा लिए पूरे अभियान की शोभा बने।

आम जनमानस का ध्यान केन्द्रित करते हुए प्रेरणा के स्त्रोत बने। तिरंगा पदयात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम् नारे गूजते रहे। इसके अतिरिक्त सभी ने आने जाने वाले लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जागरूक किया। जागरूकता अभियान के उपरांत विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूम-धाम से मना रहा है। छात्र-छात्राओं सहित अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों में हर घर तिरंगा के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। 13 अगस्त को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं घर-घर जाकर तिरंगे झंडे से अवगत कराते हुए जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त विभागों में तिरंगा झंडा लगाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पांच हजार तिरंगे झंडे का इंतजाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर और भी उपलब्ध कराया जायेगा। विवि कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार पूरी तन्मयता के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में लगा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशक्रम में अभियान को सफल बनाया जायेगा। विवि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें 16 अगस्त तक कई कार्यक्रम होते रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान में सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

अभियान में प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 रमापति मिश्र, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य सरल ज्ञाप्रटे, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 मुकेश वर्मा, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 विनोदिनी वर्मा, डॉ0 प्रत्याशा मिश्रा, इंजीनियर अनुराग सिंह, डॉ0 रामजी यादव, डॉ0 अनिल विश्वा, डॉ0 अनुराग सोनी, आरएन पाण्डेय, इंजीनियर पियूष राय, डॉ0 कपिल राना, डॉ0 अंकित मिश्र, डॉ0 शैलेन वर्मा, डॉ0 दिलीप सिंह, डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह, डॉ0 आलोक तिवारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह, गिरीशचंद पंत, ब्रह्मानंद गुप्ता, संतोष कुमार, के0के0 मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya