अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का अयोध्या में भव्य स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– रामपथ पर पांच स्थानों पर हुआ अभिनंदन, वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। रामपथ पर विभिन्न स्थानों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत गरुण द्वार, रामपथ से हुई, जहां विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष तथा महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 51 वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अवधेश द्विवेदी का स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और उन्हें 51 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इसके बाद उनका स्वागत हनुमानगढ़ी, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर करिअप्पा मंडल, टीवी टावर पर देवकाली मंडल, मंडलायुक्त आवास के सामने महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या मंडल ने रामचरितमानस की चौपाइयों व पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। सर्किट हाउस तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनते हुए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

स्वागत करने वालों में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, करुणाकर पांडे, अमित तिवारी, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, अमल गुप्ता, शशि प्रताप सिंह, बाल कष्ण वैश्य, रवि शर्मा, हरभजन गौड, शिवम शुक्ला, रवि सिंह,प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, गरिमा मौर्य, रीना द्विवेदी,शंभू नाथ सिंह दीपू, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, यश पाठक बाबा, स्वाप्निल श्रीवास्तव, पार्षद ज्ञान केसरवानी, बबलू मिश्रा, वरूण चौधरी, अमन तिवारी बिट्टू, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya