राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार : सनातन पांडेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वैचारिक पुरोधा एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाली जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बलिया के सांसद सनातन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर सांसद ने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से जवाब देने की बात कही। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडे ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा 5 अगस्त के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सेना का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने सभी विधानसभा, नगर एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों से जयंती समारोह की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक जयशंकर पांडे,राजा चतुर्वेदी,अनित शुक्ला, हामिद जफर मीशम, डॉ जितेंद्र मिश्रा,महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,दान बहादुर सिंह,अजय दुबे उर्फ अंजू दुबे,राम उदित यादव जिला अध्यक्ष अमेठी,अवधेश मिश्रा,अजय तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीचंद्र यादव, मोहम्मद असलम,अपर्णा जायसवाल,रामजी पाल,सीताराम यादव,अंसार अहमद,जितेंद्र यादव,बृजेश सिंह चौहान,राम धीरज तिवारी,सूरज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता के अलावा प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya