पत्नी ने प्रेमी से कराई थी हत्या,दोनों गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रुदौली कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व मिला था लावारिश शव

अयोध्या। जनपद पुलिस ने तीन दिन पूर्व रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियां में मिले लावारिस शव मामले का खुलासा किया है। साजिश के तहत हुई हत्या की इस वारदात में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा सादात स्थित लिंक रोड पर 12 जुलाई को झाड़ियों में एक अधेड़ का शव मिला था। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से वारकर हत्या की बात सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने हत्याकर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की थी और विवेचना में जुटी थी।

मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद बाराबंकी के पूरे ठोड़ी मजरे कस्बा पैगंबरपुर थाना असंदरा निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय जंगली प्रसाद के रूप में हुई। तहकीकात और साक्ष्य संकलन के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाए हुए थी और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने उसकी पत्नी 27 वर्षीय सुभागिनी वर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।

साजिश के तहत मृतक की पत्नी का प्रेमी बाराबंकी जनपद के कोठी थाना क्षेत्र स्थित रायपुर को निवासी 27 वर्षीय विपिन वर्मा के साथ 11 जुलाई को देवेंद्र को अयोध्या घूमाने के लिए ले गया। तय प्लान के मुताबिक वापस लौटते समय प्रेमी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ियां में ठिकाने लगा दिया।एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रुदौली कोतवाली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद हुआ है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कर हत्या की धारा में चालान किया जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya