यूपी जोड़ो अभियान की प्रदेश मे जबरदस्त शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पहले दिन 04 लाख से ज्यादा बने सदस्य : सभाजीत सिंह

लखनऊ।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है अभियान कि आज पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों में बेहद सफल रहा । डोर टू डोर, मिस्ड कॉल, एप और कैंम्प लगाकर अभियान के पहले दिन ही 4 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनें अभियान को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह दिखा लोगों ने बढ़चढ कर अभियान में हिस्सा लिया । पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए। पहले दिन आये हुए परिणाम को देखते हुए तय लक्ष्य बहुत ही नजदीक नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान का आगाज तैयारी के मुताबिक शानदार रहा। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे इनपुट मिले हैं। यह अभियान प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखेगा। आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह के दौरान यूपी में नए सदस्यों के साथ बदलाव लाएगा । 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। जिस तरह से प्रदेश भर में घर घर जाकर, शिविर लगाकर नए सदस्य जोड़े गए हैं उसे देखकर यही लगता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya