सरयू में स्नान के दौरान आगरा के परिवार के 12 लोग पानी में बहे, 6 को बचाया गया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राहत कार्य में आधा दर्जन से अधिक नाव तथा स्टीमर को लगा दिया गया है

अयोध्या। रामनगरी में काफी तेज बहाव वाली सरयू नदी में स्नान करने के दौरान आगरा के एक परिवार के 12 लोग पानी की धारा में बह गए। गुप्तार घाट की इस घटना के बाद खलबली मच गई। वहां पर पुलिस के गोताखोर अब इन सभी की खोजबीन में लगे हैं। जल पुलिस के साथ गोताखोरों ने डूबे हुए 12 लोगों में से 6 को बचा लिया है।  मौके पर अयोध्या के कमिश्नर तथा जिलाधिकारी भी हैं।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक परिवार के 15 लोग अयोध्या में दर्शन तथा भ्रमण पर पहुंचे थे। इसी दौरान यह लोग गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने सरयू नदी में उतरे। पानी के तेज बहाव में आने के कारण यह लोग डूबने लगे तो परिवार के अन्य लोगों ने उनको बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। पहले से पानी में डूब रहे लोगों को बचाने के प्रयास में बाकी लोग भी काफी गहराई में चले गए।

गुप्तार घाट पर एक साथ 12 लोगों के सरयू नदी में डूबने की सूचना पर जल पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में लगे हैं। राहत कार्य में आधा दर्जन से अधिक नाव तथा स्टीमर को लगा दिया गया है। पानी की धारा तेज होने के कारण डूबे लोगों के काफी आगे तक बहने की संभावना है।

जिंदा बचाये गये लोग-

सतीश पुत्र जगमोहन (40), नमन पुत्र सतीश (7), अशोक पुत्र नेमीचन्द्र (65), आरती पत्नी सतीश (35), धैर्य पुत्री ललित (7), गौरी पुत्री अशोक (28 वर्ष)

इसे भी पढ़े  सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते-चप्पल चलाए जाने के विरोध में सपाईयों ने किया प्रदर्शन

लापता-

प्रियांशी पुत्री सतीश (16), राजकुमारी पत्नी अशोक (61), जूली पुत्री अशोक (39), सार्थक पुत्र देवेन्द्र कुमार (16), सीता उर्फ दामिनी पत्नी सचिन (35), दृष्टि पुत्री सचिन (4 वर्ष)

मृतक-

ललित पुत्र अशोक (40), पंकज पुत्र अशोक (25), श्रुति पुत्री देवेन्द्र कुमार (20 वर्ष ) सभी निवासी  सिकंदरा थाना शास्त्रीपुरम, आगरा।

 

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya