अयोध्या। मुखबिर खास की सटीक सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने अशफाक उल्ला गली मोड़ से टॉप-10 अपराधी राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सुभाषनगर को धर दबोचा। जामा तलाशी पर राहुल सिंह के पास से डायजापाम नशीला पाउडर लगभग 31 ग्राम बरामद हुआ। उसके विरूद्ध कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 835/19 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी राहुल सिंह के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमें पंजीकृत हैं जिसमें गैंगेस्टर एक्ट की भी धारा शामिल है।
128
previous post