अमृत सरोवर में एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबे, सगी बहनों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी आला पुर गांव के पास अमृत सरोवर में स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबने लगे। हादसे में सगी बहनों की मौत हो गई जबकि बालक को सकुशल बचा लिया गया।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के एमी आलापुर निवासी प्रशांत पांडेय का पुत्र और दो पुत्रियां रविवार को दूसरी तरफ स्नान के लिए गांव के पास स्थित अमृत सरोवर पर गये थे। स्नान के दौरान तीनों सरोवर के गहरे पानी में डूबने लगे तो हल्ला गुहार के बाद ग्रामीणों ने उनको पानी से बाहर निकाला और प्यार भी पुलिस टीम की मदद से उपचार के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

महाराजगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे में 3 वर्षीय मुन्नी और 5 वर्षीय कुन्नी पुत्रीगण प्रशांत पांडेय की मौत हुई है,जबकि 7 वर्षीय कुनाल उर्फ प्रियांश पुत्र प्रशांत पांडेय की हालत ठीक है।

इसे भी पढ़े  जलवानपुरा में जलभराव देख महापौर ने जताई नाराजगी, सफाई व जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya